देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
आज लालकिले पर आयोजित मुख्य समारोह में राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं,
सरकार के मंत्रियों, सेना के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और दूसरे
क्षेत्रों के प्रमुख लोगों ने शिकरत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
लालकिले की प्राचीर से संबोधन के दौरान कहा कि जब हौसले बुलंद होते हैं,
देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू
होता है. हम कड़े फैसले लेने का सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि देशहित हमारे
लिए सर्वोपरी है. हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं.
इस मौके पर पीएम मोदी ने 25 सितंबर को, पंडित दीन दयाल की जयंती पर,
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू कर दिया जाएगा
पीएम नरेंद्र मोदी 72वें स्वतंत्रता दिवस
के मौक़े पर पांचवी बार लाल क़िले से देश को संबोधित कर रहे हैं. लोकसभा
चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल क़िले से आख़िरी भाषण है.
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को स्वतंत्रता के इस महान पर्व पर मेरी
बहुत-बहुत शुभकामनाएं. देश इस समय नवनिर्माण के आत्मविश्वास से सराबोर है.
जब आज की सुबह हर्ष-उल्लास, श्रद्धा और संकल्प की नई रोशनी लेकर आई है.
उन्होंने कहा कि देश आत्मविश्वास से खड़ा है और नई बुलंदी छू रहा है. देश
के बेटियों ने कमाल किया और हमारे दूर-सुदूर के आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट
पर तिरंगा फहरा कर इसकी शान को और बढ़ा दिया है. हमारा देश दुनिया की छठी
बड़ी अर्थव्यवस्था बना है
आज 72वां स्वतंत्रता दिवस (Independence
Day 2018) है और आज पूरे देश में जश्न का माहौल है. स्वतंत्रता दिवस के
अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाला किले की प्राचीर से देश को
संबोधित कर रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का लाल
किले की प्राचीर से यह आखिरी भाषण होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम
अपने संबोधन में सरकार की कई नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह ट्विटर के जरिए देश को
स्वतंत्रता दिवस की बध
आज 72वां स्वतंत्रता दिवस है और आज पूरे
देश में जश्न का माहौल है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी आज लाला किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. 2019
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से यह
आखिरी भाषण होगा. ऐसे में देखा जाए तो पूरे देश की नज़र पीएम मोदी के भाषण
पर टिकी है का आखिर आज पीएम मोदी क्या नया कुछ कहते हैं और देश को क्या
सौगात देते हैं. प्रधानमंत्री के भाषण में काफी कुछ खास हो सकता है, उम्मीद
जताई जा रही है कि पीएम अपने संबोधन में सरकार की कई नई योजनाओं की घोषणा
भी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह ट्विटर के
जरिए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
(सीईओ) शशि शेखर वेमपति ने बताया कि हम सामान्य तौर पर जो कुछ करते हैं, वह
टीवी और यूट्यूब पर सीधा प्रसारित होगा.हम गूगल सर्च के होमपेज पर भी
लाइवस्ट्रीम उपलब्ध कराएंगे.
डॉलर के मुक़ाबले रुपये की राजनीति घूम फिर
कर 2013-14 आ जाती है जब यूपीए के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नकारा
साबित करने के लिए रुपये की कीमत का ज़िक्र होता था. आप मौजूदा प्रधानमंत्री
मोदी के उस समय के ट्वीट को देखें या भाषण सुने तो रुपये के गिरते दाम को
भारत के गिरते स्वाभिमान से जोड़ा करते थे. विपक्ष के नेताओं से लेकर
रविशंकर और रामदेव भी कहा करते थे कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो डॉलर
के मुकाबले रुपया मज़बूत हो जाएगा. जब भी रुपया कमज़ोर होता है ट्विटर पर
रविशंकर का ट्वीट चलने लगता है कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही एक डॉलर
की कीमत 40 रुपये हो जाएगी यानी रुपया मज़बूत हो जाएगा. वे किस आधार पर कह
रहे थे, वही बता सकते हैं अगर वे इस पर कुछ कहें. आज भारत का रुपया डॉलर के
मुकाबले इतना कमज़ोर हो गया जितना कभी नहीं हुआ था. पहली बार एक डॉलर की
कीमत 70 रुपये हो गई है.
Independence Day 2018: 15 august 2018 को
लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होगा. लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस
कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक रूट में कई अहम बदलाव किए गए हैं. सुबह 5 बजे
से लेकर 9 बजे तक करीब कई रास्ते बंद रहेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक
दिन के दौरे के दौरान राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंक दिया. राहुल ने दौरे
के दौरान पीएम मोदी पर राफेल सौदा, किसानों की खुदकुशी और रोजगार के मुद्दे
पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सामने संसद में
जब भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं तो वह डेढ़ घंटे के भाषण के
दौरान एक मिनट भी इस पर नहीं बोलते. राहुल ने राफेल सौदे को लेकर भी पीएम
पर तंज कसा और कहा कि यूपीए सरकार ने 126 हवाई जहाज के लिए फ्रांस की कंपनी
डसॉल्ट से करार किया था. यह सौदा 520 करोड़ एक हवाई जहाज के लिए था. वहीं,
पीएम ने 1600 करोड़ रुपये का एक हवाई जहाज के लिए करार किया है. उन्होंने
रोजगार के मुद्दे पर कहा कि अगर आपका नाम अनिल अंबानी है तभी आपको रोजगार
मिलेगा.
यह भाषण प्रधानमंत्री मोदी का है जो
उन्होंने ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में दिया है. यह भाषण आपको बीजेपी की
साइट और यू ट्यूब पर हर जगह मिल जाएगा. आप इसे सुनें तो पता चलेगा कि
रोज़गार को लेकर प्रधानमंत्री क्या सोच रहे हैं? क्या भारतीय युवाओं को पता
है कि रोज़गार को लेकर उनके प्रधानमंत्री क्या राय रखते हैं? परमानेंट
रोज़गार की तैयारी में जवानी के पांच पांच साल हवन कर रहे हैं भारतीय
युवाओं के बीच यह बात क्यों नहीं कही जा रही है कि रोज़गार का चेहरा बदल
गया है. अब अस्थायी काम ही रोज़गार का नया चेहरा होगा.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम
मोदी से गले मिलना अभी भी लोगों के जहन से मिटा नहीं है. संसद के मॉनसून
सत्र के तीसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब राहुल गांधी
भाषण देते वक्त अचानक पीएम मोदी से जाकर गले मिले, तो लोगों को अपनी आंखों
पर विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिर संसद में यह अचानक हुआ कैसे? मगर
सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के जिस गले मिलने वाले प्रकरण की चर्चा
चहुंओर हो रही है, उसके इंतजार में राहुल गांधी करीब कई महीनों से थे.
दरअसल, शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी के गले मिलने
वाली घटना ने मीडिया में काफी लाइमलाइट पाया था. मगर सूत्रों की मानें तो
राहुल गांधी का यह फैसला त्वरित और स्वत: स्फूर्त नहीं था, बल्कि इसकी ताक
में वह काफी पहले से थे. राहुल गांधी करीब तीन महीने से इस पल का इंतजार कर
रहे थे कि पीएम मोदी को कैसे सार्वजनिक तौर पर गले लगाया जाए और एक खास
तरह का संदेश दिया जाए.
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यूपीए की
अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि भारत के वंचितों और गरीबों पर निराशा
एवं डर का राज है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण उनकी
‘‘ निराशा ’’ को दर्शाता है और यह दर्शाता है कि सरकार की ‘‘ उलटी गिनती’’
शुरू हो गई है.
यहां युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘ भारत
बचाओ ’ बैठक में सिब्बल ने कहा, ‘‘ देश नफरत से नहीं चल सकता. मेरा देश एक
परिवार है.
शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव
पर चर्चा के दौरान राहुल ने 45 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री पर
नोटबंदी, बेरोजगारी , राफेल करार , अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति , भीड़
हिंसा , हत्या और दलितों एवं महिलाओं पर कथित अत्याचार के रूप में लोगों पर
जुमला स्ट्राइक करने का आरोप लगाया था. अपना संबोधन खत्म करने के बाद
राहुल अपनी सीट से प्रधानमंत्री मोदी की सीट तक गए और उन्हें झुक कर गले
लगाया.
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान PM
मोदी के भाषण को कांग्रेस ने 'ड्रामेबाजी' करार दिया है. पार्टी ने कहा कि
पीएम मोदी से राफेल डील, नीरव मोदी, समेत अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे गए,
लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. कांग्रेस नेता
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी स्पीच 'ड्रामेबाजी' थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को
लोकसभा में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर
निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से कट गई है और जो दल कांग्रेस के
साथ हैं वे भी डूबने वाले हैं. मोदी लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए विपक्ष के सवालों
का जवाब दे रहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में 30 साल के बाद
पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, लेकिन विपक्ष में शामिल दल सरकार के खिलाफ
बहुमत जुटाने में विफल होने को लेकर आश्वस्त होने के बावजूद सरकार गिराने
की कोशिश में जुटे हैं. मोदी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा और
कहा- "मांझी ना रहबर ना कह में हवाएं .. है कश्ती भर जर्जर ये कैसा है
सफर." उन्होंने कहा, "मेरे बारे में कहा गया कि प्रधानमंत्री को संसद में
बोलने दिया जाए तो वह 15 मिनट भी नहीं बोल पाएंगे लेकिन मैं खड़ा भी हूं और
चार साल के अपने काम के बल पर अड़ा भी हूं." पीएम मोदी ने 2024 में
विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कहकर यह संदेश देने का प्रयास भी
किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजग को कोई चिंता नहीं है. लगभग डेढ
घंटे के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष द्वारा लगाये गए तमाम
आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया.
अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलने
के बाद राहुल गांधी सदन में पीएम मोदी की सीट पर जाकर उनसे गले मिले. इस पर
लोकसभा की स्पीकर ने आपत्ति जाहिर की. लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने
कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार अप्रत्याशित था. मुझे यह ठीक नहीं
लगा. महाजन ने कहा, ''यह समझ लीजिए कि सदन की गरिमा हमें ही रखनी है, कोई
बाहर का आकर नहीं रखेगा...
राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने के
बाद पहले तो पीएम मोदी के पास जाकर गले मिला और फिर उसके बाद अपने सीट पर
वापस आने पर आंख भी मारी. राहुल गांधी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की
तरह फैल गई और अब इंटरनेट पर वह ट्रोल का शिकार हो गये
संसद में मॉनसून सत्र में मोदी सरकार के
खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी
को गले लगाया. राहुल ने भाषण खत्म करने से पहले पीएम मोदी गले लगाया और हाथ
मिलाया. मगर अब इस पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है. मोदी
सरकार में मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले
लगाए जाने पर कहा, "यह संसद है, 'मुन्नाभाई' का 'पप्पी-झप्पी एरिया' नहीं
है...'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा
में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी पर कई वॉर किए.
उन्होंने कहा कि मैं दिल से कहता हूं मैं प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस
का दिल से आभारी हूं कि इन्होंने मुझे कांग्रेस का, हिंदुस्तानी होने का,
हिंदू होने का मतलब सिखाया और मैं इसके लिये अंदर से धन्यवाद करना चाहता
हूं. आपके अंदर मेरे लिये नफरत है और इसे मैं प्यार से आपके अंदर से
निकालूंगा. हम और पूरा विपक्ष मिलकर प्रधानमंत्री जी को चुनाव में हराने जा
रहे हैं. राहुल गांधी ने भाषण खत्म करने के बाद पीएम मोदी को गले भी
लगाया.
संसद के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मोदी
सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार और विपक्ष में बहस जारी है.
लोकसभा में चर्चा होने के बाद शाम में वोटिंग होगी. मगर उससे पहले एक दूसरे
के खिलाफ सदन में जुबानी जंग जारी है. अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार की
ओरर से बोलते हुए बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ स्कैम्स की राजनीति की और सिर्फ
परिवार की राजनीति की, मगर मोदी सरकार ने स्कीम्स की राजनीति की है.
उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर बारी-बारी से हमला किया. तो चलिए जानते
हैं राकेश सिन्हा के सदन में दिये गये भाषण के महत्वपूर्ण बातों को....
No comments:
Post a Comment